Skip to main content

Target Job

www.Targetjob.in

7743530304242819216

Railway Group D Admit Card 2026 Link, Exam Date, Hall Ticket

Railway Group D Admit Card 2026 Link, Exam Date, Hall Ticket

‎Railway Group D Admit Card 2026: लिंक, रिलीज डेट, परीक्षा तिथि, स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

Railway Group D Admit Card 2026

‎रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित Group D भर्ती परीक्षा देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यदि आपने Railway Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन किया है, तो उसका एग्जाम डेट जारी कर दिया गया है और अब सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज Railway Group D Admit Card 2026 है।

‎एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड प्रिंट आउट कर ले ताकि परीक्षा केंद्र पर आपको दिक्कत का सामना न करना पड़े।

‎Railway Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

‎रेलवे भर्ती बोर्ड आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले यानी 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। और इससे पहले यानी 10 दिन पहले उम्मीदवारों को Exam City Intimation Slip भी उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकें। और अपने आने जाने की सुविधा के अनुसार टिकट बुक कर सके हालांकि आरक्षित उम्मीदवारों को फ्री ट्रैवलिंग पास जारी किया जाता है रेलवे की तरफ से।

‎Railway Group D Admit Card 2026 कैसे Print करें?

‎एडमिट कार्ड Print करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

‎स्टेप 1: सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

‎स्टेप 2: उसके बाद होम पेज पर दिखाई देने वाले RRB Group D Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

‎स्टेप 3: और अपना Registration Number तथा जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 4: जन्म तिथि ही पासवर्ड होता है इसलिए पासवर्ड के स्थान पर जन्मतिथि का उपयोग करें।

स्टेप 5: उसके बाद Captcha भरें और Login करें।

स्टेप 6: स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 7: PDF Print करें।

‎स्टेप 8: और भविष्य के लिए कम से कम दो रंगीन या स्पष्ट प्रिंट निकालकर सुरक्षित अपने पास रखें।

‎Railway Group D Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

‎एडमिट कार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे—
  • ‎उम्मीदवार का नाम
  • ‎पिता का नाम (यदि लागू हो)
  • ‎रोल नंबर
  • ‎रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • ‎फोटो
  • ‎हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि
  • ‎परीक्षा का समय
  • ‎रिपोर्टिंग टाइम
  • ‎परीक्षा केंद्र का नाम
  • ‎परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • ‎परीक्षा केंद्र कोड
  • ‎महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

‎यदि इनमें किसी प्रकार की गलती हो तो तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें।

‎परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं?

‎परीक्षा केंद्र जाते समय निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य रखें—
  1. ‎Railway Group D Admit Card 2026 की प्रिंट कॉपी
  2. ‎आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो) इनमें से कोई एक।
  3. ‎पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आधिकारिक सूचना में आवश्यक हो)

‎परीक्षा के दिन किन बातों का ध्यान रखें?

‎परीक्षा के दौरान निम्नलिखित नियमों का पालन करें—
  • ‎परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें।
  • ‎रिपोर्टिंग समय का पालन करें।
  • ‎एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें।
  • ‎मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • ‎परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें।
  • ‎परीक्षा शुरू होने से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।

‎एडमिट कार्ड Print करने के बाद क्या जांचें?

‎Print करने के बाद निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें—
  • ‎नाम
  • फोटो
  • ‎हस्ताक्षर
  • ‎रोल नंबर
  • ‎परीक्षा तिथि
  • ‎परीक्षा समय
  • ‎परीक्षा केंद्र
  • रिपोर्टिंग टाइम
‎यदि कोई त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत सुधार के लिए अनुरोध करें।

‎Railway Group D परीक्षा पैटर्न (संक्षेप में)

‎लिखित परीक्षा में सामान्यतः निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं—
  • ‎गणित
  • ‎सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग
  • ‎सामान्य विज्ञान
  • ‎सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स

‎Railway Group D Admit Card 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

Q1. ‎Railway Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

‎Ans- आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले संबंधित RRB द्वारा जारी किया जाता है।

Q2. ‎एडमिट कार्ड कहां से Print करें?

Ans- ‎संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट से।

Q3. ‎क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा दे सकते हैं?

Ans- ‎नहीं, बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगा। इसलिए अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर ले जाए।

‎Q4. क्या मोबाइल में एडमिट कार्ड दिखाना पर्याप्त है?‎

‎Ans-  मामलों में प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना आवश्यक होता है।

Q5. ‎यदि फोटो स्पष्ट नहीं है तो क्या करें?

‎Ans- तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें।

Q6. ‎क्या परीक्षा केंद्र बदला जा सकता है?

Ans- ‎सामान्य परिस्थितियों में नहीं।

Q7. ‎क्या पहचान पत्र आवश्यक है?

Ans- ‎हाँ, वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कर्ड पैन कार्ड वोटर कार्ड लाइसेंस इत्यादि में एक साथ ले जाना अनिवार्य होता है।

Q8. ‎क्या एडमिट कार्ड डाक से भेजा जाएगा?

Ans- ‎नहीं, इसे ऑनलाइन Print करना होता है।

निष्कर्ष:
‎Railway Group D Admit Card 2026 प्रत्येक उम्मीदवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे समय पर Print करना, उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच करना और परीक्षा दिवस के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। अच्छी तैयारी, नियमित अभ्यास और सही समय प्रबंधन के साथ आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

‎Note: यदि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड या परीक्षा शहर से संबंधित कोई नई सूचना जारी की जाती है, तो उम्मीदवारों को संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे अवश्य जांचना चाहिए।